Wednesday, October 21st, 2026

अगर आप रोज चलाते हैं तो आपको अपनी बाइक इन खामियों को नहीं करें नजरअंदाज 

 नई दिल्ली 
आम दिक्कतों के अलावा बाइक में कई बार कुछ ऐसी खराबियां होती हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग जान नहीं पाते हैं और फिर आगे चलकर कोई बड़ी खराबी आ जाती है जिसके बाद आपको हजारों रुपये की चपत लग जाती है। अगर आप रोज चलाते हैं तो आपको अपनी बाइक का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए जितना की आप अपनी और कई जरूरी चीजों का रखते होंगे। आज हम आपको बाइक में आने वाली उन खराबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

काले रंग का धुंआ निकलना 
यूं तो जब बाइक स्टार्ट होती है तो इसमें से जो धुंआ निकलता है वो दिखाई नहीं देता है लेकिन कई बार ऐसा होता है जब आपकी बाइक काले रंग का धुंआ फेंकने लगती है। ज्यादातर मौकों पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इंजन ऑयल पूरी तरह से खत्म हो चुका होता है और इंजन में घर्षण (Friction) की वजह से काला धुंआ निकलने लगता है। ऐसे में आपको तुरंत ही इंजन ऑयल बदलवाना चाहिए। अगर आप बिना इंजन ऑयल बदलवाए बाइक चलाएंगे तो इससे पिस्टन पिघल जाता है।

बीच-बीच में बाइक बंद हो जाना
कई बार ऐसा होता है जब बाइक अचानक से बंद ही जाती है। ज्यादातर मौकों पर ऐसा तब होता है जब इंजन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए। अगर आपकी बाइक के साथ बार-बार ऐसा होता है तो आपको इसे मैकेनिक को दिखा लेना चाहिए क्योंकि इससे इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है।
 
इंजन से आवाज़ आना 
जब बाइक स्टार्ट होती है तो इंजन से आवाज आती है जो कि बिल्कुल नॉर्मल। दरअसल कई बार पिस्टन घिस जाने की वजह से या फिर इंजन ऑयल कम होने की वजह से ऐसी आवाज आने लगती है, ऐसे में आपको करना सिर्फ ये होता है कि मोटरसाइकिल को मैकेनिक के पास ले जाना होता है जिससे वो तुरंत ही इसकी किसी भी तरह की दिक्क्त को ठीक कर सके।
 
बाइक स्टार्ट नहीं होना
कई बार बाइक की बैटरी का कनेक्शन ठीक तरह से ना होने की वजह से इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स खराब हो सकते हैं, ऐसे में आपको बैटरी का चेकअप समय समय पर करवाते रहना चाहिए।  

 

Source : Agency

पाठको की राय